कोशीतक /शंकरपुर,मधेपुरा
प्रखंड क्षेत्र के जिरवा मधेली पंचायत के वार्ड नंबर 2 में रविवार के दोपहर में महादलित बस्ती में अचानक हुई आगलगी की घटना में 20 महादलित परिवार के लगभग 25 से तीस घर सहित घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। मालूम हो की जिरवा वार्ड नंबर 2 में सरकार के द्वारा भूमिहीन 40 परिवार को बास गीत पर्चा देकर बसाया गया था। उक्त नव निर्मित टोला में ही रविवार के दोपहर विनोद शर्मा के घर से अचानक आग का चिंगारी उठा। और देखते ही देखते दर्जनों परिवार के घर को अपने आगोश में ले दिया। तत्काल आग लगने की घटना की जानकारी अग्निशमन को दिया। दो अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक में बबीता देवी, सुलेखा कुमारी, प्रकाश शर्मा, नीतू देवी, सचेन शर्मा, रोशन देवी, कंचन देवी, सीता देवी, सहेन्द्र शर्मा का तीन बकरी, मुकेश शर्मा, पिंटू शर्मा, मिथिलेश राम, मलू राम, शांति देवी, संजू देवी, जयमाला देवी, त्रिफूल देवी, सनोज शाह, कल्पना देवी, ललिता देवी का घर सहित घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राहुल कुमार ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर सभी पीड़ित परिवार को सरकार के नियमानुसार जल्द सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।
إرسال تعليق