पुर्व मुखिया के हत्या मामले में 24 पर मामला दर्ज।


रतवारा थाना में पुर्व मुखिया हत्या में 24 पर मामला दर्ज 


 कोशीतक/ आलमनगर मधेपुरा


पूर्व मुखिया मुकेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना के पिछले दिनों अपराधियों ने गोली व धारदार हथियार से हत्या कर देने के मामले में मुकेश कुमार सिंह के भाई सोहन कुमार सिंह के आवेदन पर 24 नामजद पर रतवारा थाना में प्राथमिक की दर्ज किया गया है। मालुम हो की खापुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना की हत्या के बारे में उसके भाई सोहन कुमार ने अपने दिए आवेदन में बताया है कि 15 अप्रैल की संध्या साढ़े 4 बजे अपने भाई मृतक मुकेश कुमार सिंह मुन्ना के साथ अपने घर पर थे। मेरे ही गांव में वार्ड नंबर 12 में छूतहरु सिंह के घर के पास ढलाई सड़क बन रहा था। जिससे कुछ लोग सड़क बनाने में व्यवधान कर रहे थे। तभी सड़क बनाने वाले ठेकेदार के मुंशी अरविंद शर्मा मेरे भाई को मोबाइल से फोन कर बुलाया। इस पर भकुल सिंह और भाई मुकेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना के  साथ मैं भी छुतहरू सिंह घर के पास पहुंचे। जहा पर मेरा भाई मुकेश कुमार बैठा हुआ था। तभी लगभग साढ़े 5 बजे कृपाल सिंह पिता बिंदेश्वरी सिंह, रघुवंश सिंह पिता हृदय नारायण सिंह, ओम प्रकाश सिंह पिता देवनारायण सिंह, रघुराज सिंह पिता रघुवंश सिंह, सुबोध सिंह पिता स्व कमलेश्वरी सिंह, अमरेंद्र सिंह पिता जय कृष्णा सिंह, छुतहरू सिंह पिता स्व. रामदेव सिंह, सुदेश सिंह पिता स्व रामचंद्र सिंह, राकेश सिंह उर्फ मंटुन सिंह, पिता महेंद्र सिंह, तेतर सिंह पिता शैलेंद्र सिंह, चुन्ना सिंह पिता लालो सिंह, लालो सिंह पिता स्व भगवान सिंह, विजय सिंह पिता स्व जगदीश सिंह, फूलों सिंह  पिता विशो सिंह, सभी खापुर निवासी एवं एतवारी शर्मा पिता सकचन शर्मा, ललिया कपसिया निवासी आया और मेरे भाई मुकेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना मुखिया को घेर लिया तथा बोलने लगा की बहुत मुखिया गिरी करते हो।आज नहीं छोड़ेंगे मेरा भाई मुकेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना मुखिया भागना चाहा वे लोग पकड़ लिए तभी रोहित सिंह पिता वेदों सिंह, छपटु सिंह पिता रामोतार सिंह, मनोहर सिंह पिता वेदों सिंह, बेचन सिंह पिता स्व साजो सिंह ग्राम खापुर निवासी ने अपने-अपने हाथ में देसी कट्टा  लेकर आए तथा मेरे भाई को चारों आदमी मिलकर अपने-अपने पिस्टल से फायर कर गोली मार दिया। तभी छूतहरु सिंह के घर से रूपेश सिंह पिता गजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह पिता कृपाल सिंह, आदर्श सिंह उर्फ़ गोपाल सिंह पिता निर्मल सिंह, निर्मल सिंह पिता दोरकी सिंह, संदीप कुमार उर्फ राजकुमार सभी खापूर निवासी अपने-अपने हाथ में लिए दबिया से मेरे भाई मुकेश कुमार सिंह को काट दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस बाबत रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि 24 नामजद पर प्राथमिक की दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم