बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक होलिका दहन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न।

Dr.I C Bhagat
0

 होलिका दहन में शामिल समस्त सिंहेश्वर वासी 


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा


राम जानकी ठाकुरबाड़ी सिंहेश्वर में रात 11 बजे होलिका दहन का आयोजन किया गया । 11 बजे जैसे ही होलिका दहन के लिए जमा लकड़ी की अटालिका में आग लगाया गया। सिंहेश्वर वासी खुशी से झूम उठे और नाचने, गाने लगे। पुरे समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाला इस पर्व में लोग जम कर नाचे। होलिका दहन के अग्नि में नाचते गाते लोगों ने परिक्रमा की अपने फसल की बाली को उस अग्नि में सिझाया । जिसमे ग्राम वासियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, थानाध्यक्ष विरेंद्र राम भी लोगों के बीच शामिल थे। वही बाद में लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगा कर होली की शुरूआत की। पुरे ग्राम वासियों ने होलिका दहन के अग्नि में गेहूं  की बाली को सेक कर घर ले गया। वही कुछ लोग होलिका दहन की अग्नि में पापड़ सेंक कर खाने का लुत्फ उठाया। और होलिका दहन की अग्नि को भी अपने अपने घर ले आयेंगे। मौके पर वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, व्याहुत संघ के अध्यक्ष अशोक भगत, दिलिप खंडेलवाल, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव स्वर्णकार, किसनु शर्मा, प्रकाश जयसवाल, प्रमोद चौधरी, हरीओम कुमार, संजीव कुमार शर्मा, बादल भगत, लेखराज, हरीओम कुमार मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner