सावित्री नंदा पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Dr.I C Bhagat
0

 

सावित्री नंदा पब्लिक स्कूल में महिला दिवस मनाते 

कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर प्रखंड स्थित सरोपट्टी लालपुर के सावित्री नंदा पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय की सभी छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। महिला दिवस के अवसर पर बच्चों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें भाषण, गीत, कविता एवं वाद विवाद भी शामिल था। बच्चों ने अपनी बातों में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। विद्यालय प्रबंधिका शोभा मैडम ने बताया कि एक औरत ही है जो बहुत सरल और सुशील होती है परंतु समय आने पर वे चण्डी का रूप भी धारण कर लेती है, साथ ही उन्होंने सुनीता विलियम्स, कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, द्रौपदी मुर्मू जैसे अन्य विशिष्ट महिलाओं का भी उदाहरण देकर बच्चों को समझाया। कार्यक्रम को संचालित कर रहे हैं विद्यालय के प्राचार्य आमोद कुमार ने भी नारी को समान अधिकार मिलने के साथ-साथ नारी सम्मान पर भी विशेष बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर नीरज, राहुल सिंह, मनीष सिंह, रिचा मिस, प्रमोद कुमार, मोहम्मद अलीमुद्दीन एवं अन्य शिक्षकों के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner