बुद्धम शरणम् गछमी नृत्य नाटिका के जरिए रंगकर्मियों ने दिया शान्ति का संदेश।

Dr.I C Bhagat
0
बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता हेतु कलाकारों ने बेहतरीन भाव नृत्य की प्रस्तुति दी। जिला मुख्यालय के कला भवन में बिहार दिवस समारोह 2024 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एडीएम अरूण कुमार, डीडीसी अवधेश कुमार, एनडीसी, डीपीआरओ पंकज कुमार घोष आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो.अरुण कुमार बच्चन, प्रो. संजीव कुमार, शिक्षिका रेखा यादव, शिक्षिका शशि प्रभा जायसवाल, शिक्षक रोशन कुमार, शिक्षक आलोक कुमार, पुष्पलता कुमारी, संतोष कुमार, भवेश कुमार, संजीव कुमार, माशुम एवं साथीगण, संकल्प मैत्री फाउंडेशन, ग्रीनफील्ड स्कूल, किड्स स्कूल, नटराज एकेडमी,  डीएस एकेडमी, लिटिल स्कूल आदि ने अपनी गीत-संगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति से दिल जीता। नशा मुक्ति भारत अभियान में लगे विश्व नशा उन्मूलन को भी सम्मानित किया।

विश्व नशा उन्मूलन व समाज सुधार के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रो में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन मधेपुरा बिहार के संस्थापक संत गंगा दास को बिहार दिवस महोत्सव कलां भवन मधेपुरा में महात्मा गांधी का अभिनय प्रस्तुति कर शराबी युवक को शराब सेवन से मुक्त किया गया और दुध सेवन करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

इसी कड़ी में सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में चर्चित संस्था सृजन दर्पण के रंगकर्मियों ने बुद्धम शरणम् गच्छामि नृत्य नाटिका के जरिए शांति का संदेश दिया, जबकि संस्था के रंगकर्मी सौरभ सुमन, धीरज कुमार, शिवम् कुमार, स्नेहा कुमारी, संध्या कुमारी, रेशम कुमारी, मौसम कुमारी और रेशमी कुमारी आदि ने अपने लोक संस्कृति से जुड़े गीतों पर कई समूह लोकनृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति से मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान  दूरदर्शन से ग्रेड प्राप्त कलाकार सह वरिष्ठ रंग निर्देशक विकास कुमार एवं टीम ने मतदाता जागरूकता हेतु आओ सब साथ चले - आओ सब मिलकर मतदान करें गीतों पर भाव नृत्य के जरिए आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी कलाकारों को जिला प्रशासन की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।मोमेंटो देकर कलाकार को सम्मानित करते अधिकारी 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि 112 साल पहले बंगाल से अलग होकर बिहार बना था। इन वर्षों में कई बदलाव हुए हैं। उड़ीसा और झारखंड इसके हिस्से थे। यहां की मिट्टी पूरे देश में लोहा मनवाने का काम करती है। सभी लोग देश और राज्य को आगे बढ़ाने में आगे आएं। हम सब किसी ना किसी रूप में बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें। डीपीआरओ पंकज  घोष ने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान को बेहतर बनाने के लिये हमलोग लगातार लगे हुए हैं। आज के दिन हम-सब यह प्रण लें कि राज्य के बेहतरी के लिये कार्य करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner