होली को लेकर शांति समिति की बैठक में शामिल लोग
कोशीतक/सिंहेश्वर, मधेपुरा
आदर्श थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिन्दू समुदाय के लिए होली मुख्य पर्व में से एक माना जाता है। होली में हुड़दंगियों पर नकेल कसने को लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी सहित आम लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी कहा कि रंगों का यह त्योहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में समाज के हर वर्गों की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने सभी वर्गों के लोग से अपील किया कि आपसी सौहार्द कायम करतें हुए एक दूसरे से मिलजुल कर होली पर्व शांति पुर्वक मनाएं। शराब बेचने या शराब पीकर होली के रंग में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई। होली के दौरान अश्लील भोजपुरी गीतों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। आपसी सौहार्द और भाईचारा को कायम करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए थाना क्षेत्र में पर्व के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। होली में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को जगह- जगह तैनात किए जाएंगे। त्यौहार के दौरान संवेदनशील स्थानों को चिन्हित चौक- चौराहों पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ होली की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सरकारी होली की छुट्टी 26 और 27 मार्च को दी गई है। लेकिन स्थानीय स्तर पर होलिका दहन 24 और होली 25 मार्च को है। ये काफी परेशानी की बात हो गई है। मौके पर प्रमुख इस्तियाक आलम, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ नवीन कुमार सिंह, एसआई रामदयाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष परवेज आलम, मुखिया जयकृष्ण शर्मा, वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, अजय यादव, पंसस जयकांत कुमार, देवेश कुमार, सोनू यादव, अर्जुन मंडल, झुला मालिक मो. कमरूल, सर्कस मालिक रूपेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें