महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने डीएम पहुंचे मवेशी हाट।

 सिंहेश्वर महोत्सव की तैयारी का समिक्षा करते डीएम 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


देवाधिदेव महादेव की नगरी में आज पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सिंहेश्वर महोत्सव का भव्य आगाज नगर पंचायत सिंहेश्वर के मवेशी हाट के प्रांगण में किया जाएगा। इसके लिए लगभग सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। जो कार्य बचा है वो महोत्सव के शुरू होने से पहले पूरी कर ली जायेगी। इसकी समीक्षा के लिए डीएम विजय प्रकाश मीणा मवेशी हाट पहुचकर तैयारियों को बारीकी से देखा। और कई दिशानिर्देश भी दिया। हालांकि साज सज्जा से डीएम श्री मीणा संतुष्ट नजर नही दिखे। मवेशी हाट में पानी के छिड़काव, गेट की सजावट के साथ सुरक्षा व्यवस्था और  सिंहेश्वर महोत्सव के लिए मजिस्ट्रेट तैनात करने का निर्देश दिया। 

सिंहेश्वर महोत्सव के तैयारी की समीक्षा करते 

मालूम हो की शुक्रवार से तीन दिनों तक सिंहेश्वर सहित अन्य जगह के कला प्रेमी रंग- बिरंगी गीत, संगीत, नृत्य और  नाटक में के  सागर में डुबकी लगाते रहेंगे। सुचना के अनुसार बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिंहेश्वर महोत्सव का आगाज बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री डा. प्रेम कुमार द्वारा किया जाएगा। इस दौरान महोत्सव में मुख्य अतिथि विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव रहेंगे। इसके साथ मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव, सांसद सुपौल दिलेश्वर कामत, विधायक प्रो. चंद्रशेखर, विधायक निरंजन मेहता, स्थानीय विधायक चंद्रहास चौपाल, विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ, अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रो एन के यादव व सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल आदि भी मौजूद रहे रहेंगे।भोजपुरी गीत से लोगों का दिल जीतने वाली दीपाली सहाय 

महोत्सव के पहले दिन दिपाली सहाय का होगा गायन।

उद्घाटन समारोह के दिन सबसे पहले दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन विभाग मंत्री डा. प्रेम कुमार के द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद डीएम विजय प्रकाश मीणा द्वारा स्वागत संबोधन करने के पश्चात स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति और फिर सिंहेश्वर के पंडितो द्वारा भगवान शिव महाआरती का आयोजन किया जाएगा। और फिर कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले प्रो. अरूण कुमार बच्चन के द्वारा शिव भजन, प्रो. रीता कुमारी के द्वारा भजन, मनोज कुमार ध्रुपद के द्वारा शास्त्रीय गायन, प्रांगण रंगमंच के द्वारा सती वियोग की झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी। उसके बाद शशि प्रभा जयसवाल द्वारा शिव होली, प्रज्ञा श्रीवास्तव द्वारा गायन, आईसीसीआर टीम सुरांगना द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति के बाद रितेश झा के द्वारा गायन किया जायेगा। और फिर अंत में बिहार की बेटी इंडियन आयडल फेम प्रसिद्ध गायिका दीपाली  सहाय के द्वारा शानदार प्रस्तुति की जाएगी। जिसमें जैसे रोज आवेलू तू टेर सुनी के, कुछ दिल ने कहा कुछ भी नही कुछ दिल ने सुना कुछ भी नही, अमुवा महुअवा के झुमे डारिया तनि ताकने बलमुआ हमार ओरिया, हम ते खेलत रहली अम्मा जी के गोदिया जैसे भोजपुरी प्रसिद्ध गीत को सुर दिया है। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों का सम्मान के बाद धन्यवाद ज्ञापन किया जायेगा। मौके पर एडीएम अरुण कुमार, एसडीओ संतोष कुमार, उप समाहर्ता नजारत पंकज कुमार घोष, बीडीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष विरेंद्र राम, नगर पंचायत के ईओ तान्या कुमारी, महोत्सव प्रबंधन समिति के सदस्य सरोज कुमार सिंह, लाल बाबा, मेला संवेदक जितेन्द्र कुमार सिंटु, आभाष आंनद झा, न्यास प्रबंधक अभिषेक आनंद, सदस्य संजीव ठाकुर मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने