मंदिर गई लड़की नही लौटी घर, पिता ने अपहरण का मामला करवाया दर्ज।

 लड़की के अपहरण का मामला दर्ज 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


मंदिर में पूजा करने गई नाबालिक लड़की के घर नहीं लौटने पर उसके पिता लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड नं 13 विसहरिया टोला निवासी विद्यानंद मंडल ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। अपने आवेदन में लड़की के पिता ने बताया की उनकी बेटी सोनी कुमारी ( बदला हुआ नाम ) जो इस बार बिहार बोर्ड से मेट्रिक की परीक्षा दी है उसका पीछा कई महीनों से सदर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी सिकेंद्र यादव का पुत्र संदीप कुमार यादव उसका पीछा करता है। और छेड़खानी करता है। इस बात की शिकायत जब वे लड़के के बहनोई बिनोद यादव जो नगर पंचायत स्थित सत्तू गली में रहता है कहने गए तो कहा गया कि आप लड़के के माता पिता को इस बात की जानकारी दे। जब लड़के के माता पिता से मिले तो उनका कहना था कि लड़की अब वापस नहीं दी जाएगी। इस बाबत थाना अध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की लड़की के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की के बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم