भगवान शिव और मैया पार्वती के विवाह पर चौठारी की विवाह गांठ एसडीसी के खोलते ही जयकारे से गूंजा मंदिर प्रांगण।

Dr.I C Bhagat
0

 भगवान भोलेनाथ और मैया पार्वती का विवाह गांठ खोलते एसडीसी संतोष कुमार 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती विवाह के चौथे दिन चौठारी पर देवाधिदेव महादेव सिंहेश्वर नाथ  को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ भीड़ और श्रद्धालुओं के बोल बम के जयकारे और घंटा की आवाज से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा है। चौठारी पर अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से न्यास प्रशासन गर्भगृह का पट समय से पूर्व खोल दिया। दिनभर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचने के विभिन्न सड़क पर श्रद्धालुओं की हुजूम दिन भर बाबा मंदिर पहुंचते रहा। दूरदराज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु पांव पैदल बाबा नगरी पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। मधुबनी, दरभंगा, सिमराही, सुपौल, मधेपुरा से आने वाली सभी ऑटो और बसों में श्रद्धालुओ के अनवरत आने का सिलसिला पुरे दिन बना रहा। शिवगंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने आस्था से भोलेनाथ को जल अर्पण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था काफी कमजोर दिखी। शिव विवाह के मौके पर ग्रामीण इलाके से आए हजारों श्रद्धालु देव नगरी सिंहेश्वर में ही अबतक जमे है। श्रद्धालु लगातार चार दिनों तक बाबा को जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बताया चौठारी पर बाबा को जलाभिषेक के बाद ही वे अपनी आराधना को सफल मानते हैं। इधर देवनगरी में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ को देख नगरवासी और स्थानीय दुकानदार भी काफी खुश दिखे। मंदिर परिसर में धूपबत्ती, फूल, पत्ती, और चढ़ावे के अन्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों ने बताया मंदिर में पिछले कुछ सालों के बाद रौनक लौटी है। श्रद्धालुओं ने बताया बाबा के दरबार में आकर जो कुछ भी भोलेनाथ से मांगा उनकी मन्नते भोलेनाथ ने अवश्य पूर्ण किया है। लोगों ने कहा हर एक वर्ष महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को जलाभिषेक करने आते उन्होंने बताया चौठारी पर भोलेनाथ को जल जरूर चढ़ाते  हैं।

मैया  मंदिर में विवाह गांठ खोलते एसडीसी संतोष कुमार 
विवाह गांठ के बाद मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान करते पुजारी 

बाबा की शादी की गांठ एसडीसी ने खोली।

महाशिवरात्रि के दिन शादी के बाद मैया की साड़ी में बाबा भोलेनाथ के घोती की गांठ को मंदिर के पुजारी के वैदिक मंत्रोचार के साथ एसडीसी सह प्रबंधक मंदिर न्यास समिति सिंहेश्वर संतोष कुमार ने पार्वती मंदिर में विशेष पुजा के बाद विधि-विधान के साथ खोला। गांठ खोलते ही वहां जमा श्रद्धालुओं ने गौरी मैया की जय और हर हर महादेव के जयकारे से पुरा मंदिर परिसर गुंज उठा।  उसके बाद बाबा सिंहेश्वर नाथ की आरती पुजा के बाद बाबा सिंहेश्वर नाथ पार्वती मंदिर से वापस मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गये। उसके बाद एसडीसी ने विधिवत बाबा सिंहेश्वर नाथ के कामना लिंग का पुजा और अर्चना किया। मालुम हो की महाशिवरात्रि के दिन पुजारी ने विधिवत प्रबंधक अभिषेक आनंद के मौजूदगी में विवाह का गांठ बांधा था। मौके पर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य संजीव ठाकुर, प्रबंधक अभिषेक आनंद, मनोज ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर उर्फ बचनू ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा, कन्हैया ठाकुर, दीपक ठाकुर, कलानंद ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर, प्रभाष ठाकुर, गोलू ठाकुर, धनंजय ठाकुर, अभिमन्यु कुमार सहित हजारों श्रृद्धालु मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner