इसे जिला स्तर, राज्य स्तर, पूर्व राष्ट्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर और विश्व स्तर में विभाजित किया गया है।
सितंबर 2024 में विश्व स्तरीय कौशल ओलंपियाड फ्रांस के लियो में आयोजित की जाएगी।
कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार स्किल इंडिया ओलंपियाड 2024 के तहत दो तकनीकी घटना को आयोजन करने का मौका मिला। विभिन्न राज्यों के छात्र इस ओलंपियाड में भाग लेने के लिए आए हैं। यह कौशल ओलंपियाड कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित किया गया। बिहार कौशल विकास मिशन इसे राज्य में समन्वित कर रहा है। इसे जिला स्तर, राज्य स्तर, पूर्व राष्ट्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर और विश्व स्तर में विभाजित किया गया है। इस बाबत प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर ने बताया कि यह स्किल ओलंपियाड हमारे कैम्पस में आयोजित करने का महान अवसर है। महाविद्यालय में स्किल इंडिया के नोडल इंचार्ज प्रो. मितेश कुमार ने कहा है कि हम इस स्किल ओलंपियाड की सफलता के लिए अपनी सर्वोच्च कोशिश कर रहे हैं। हमें इसे आयोजित करने के लिए दो तकनीकी कार्यक्रम मिले हैं। जिसमें ओटोनोमस मोबाइल रोबोट्स और नवीनीकरण उर्जा हैं। भारत के विभिन्न कॉलेजों से कुल 9 प्रतिभागी आए हैं। जन सम्पर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार ने बताया कि यह ओलंपियाड ओलंपिक के समान है। यह कौशल का ओलंपिक है। पूरे विश्व में छात्र इस कौशल ओलंपियाड में भाग ले रहे हैं। कॉलेज के सभी प्रोफेसर एवं प्रयोगशाला सहायक बिहार कौशल ओलंपियाड की सफलता के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें