शवे बारात को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बैठक

Dr.I C Bhagat
0
शवे बारात को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बैठक 

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


मुस्लिम का पर्व शवे बारात को लेकर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जजहट सबैला पंचायत के मुखिया चांदनी खातुन के आवास पर एक बैठक कर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की बात कही। इस दौरान थानाध्यक्ष श्री सिंह ने स्थानीय निवासी को हिदायत देते हुए कहा शांति का पर्व आप लोग शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी व्यक्ति संयमित होकर ही पर्व को मनाए। अपने अपने बच्चों को भी शांति पुर्वक पर्व मनाने की नसीहत दे। बाइक से हुडदंग मचाने वाले को बख्सा नही जायेगा। मौके पर प्रमुख इस्तियाक आलम, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद परवेज आलम, मौलाना  अमीर उद्दीन, मो. रजी, मौलाना मो . साहेब, मो. अनामुल, मो. मस्कुर आलम, मो. रागीब, सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner