नई अंचलाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण


 

नई अंचलाधिकारी ने किया पद भार ग्रहण 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर अंचल कार्यालय में नई अंचलाधिकारी ने पदभार ग्रहण कर लिया। बताया गया कि लगभग एक महीने से चले आ रहे सीओ के योगदान को लेकर आ रही अटकलों पर शुक्रवार को नए सीओ मोना गुप्ता ने विराम लगा दिया है। शुक्रवार को ही दोपहर आकर उन्होंने बीडीओ आशुतोष कुमार से अपना प्रभार लिया। ज्ञात हो कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पिछले महीने अधिसूचना जारी कर कई सीओ का तबादला कर जल्द से जल्द योगदान लेने का निर्देश दिया था। उसके बाद सरकार के निर्देश पर तत्काल तत्कालीन सीओ आदर्श गौतम को विरमित कर बीडीओ को प्रभार दिया गया। लेकिन शुक्रवार को मोना गुप्ता ने अपना योगदान कर लिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के कार्य करना पहली प्राथमिकी है। इसके साथ- साथ हर एक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم