कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
गुरुवार को जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जीविका मधेपुरा द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में संकुल स्तरीय संघ, ग्राम संगठनों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सामुदायिक संगठनों के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह, प्रभात फेरी, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, मतदान के महत्व पर चर्चा किया गया की लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही इस महापर्व में मतदान करने से कोई छूटे नहीं। जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी ने बताया कि जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देश पर जीविका के सभी संकुल स्तरीय संघों में आज विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में जीविका के सभी कर्मियों एवं सामुदायिक संगठन के सदस्यों ने अपने अपने संकुल स्तरीय संघ से हिस्सा लिया।
إرسال تعليق