श्रीमदभागवत कथा आयोजन को लेकर गुरुवार को निकाली जाएगी भव्य शोभा कलश यात्रा।

 श्रीमद्भागवत सप्ताह महा ज्ञान यज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में।


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


नगर पंचायत  सिंहेश्वर स्थित श्री राधा कृष्ण गीता मंदिर महर्षि मेंही आश्रम गुरुधाम के उत्तर मवेशी हाट प्रांगण में 16 फरवरी से 22 फरवरी तक श्रीमद् भागवत सप्ताह महा ज्ञान यज्ञ कथा आयोजन को लेकर गुरुवार को सुबह आठ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस बाबत महर्षि  मेंही आश्रम गुरूधाम के स्वामी विमलानंद महाराज ने बताया की इस कलशयात्रा में सैकड़ो मां, बहने, भाई, बंधु श्रद्धालु भक्तगण सम्मिलित होंगे। यह कलश शोभायात्रा पूरे नगर भ्रमण के बाद वापस यज्ञ स्थल पर लाया जाएगा। कलश शोभायात्रा के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी व व्यापार मंडल अध्यक्ष सिंहेश्वर सह पैक्स अध्यक्ष सुखासन शिवचंद्र चौधरी के द्वारा भंडारा का  आयोजन किया जाएगा। यह भी बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन के कथा वाचक आचार्य प्रमोद शरण जी महाराज एवं प्रवचन कर्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता संत आचार्य गोपाल शरण जी महाराज कथा वाचन करेंगे। भागवत कथा में आने वाले संत मंडली के आगमन ठहराव और सत्संग सुनने वाले भक्तों की व्यवस्था श्रीराधा कृष्ण धर्मशाला में की गई है। सत्संग स्थल पर साफ- सफाई पेयजल सहित अन्य सुविधा की व्यवस्था की गई है। 16 फरवरी से आयोजित भागवत कथा दोपहर दो बजे से संध्या छह बजे तक की जाएगी। कथा आयोजन के लिए माइक  से व्यापक प्रचार-प्रसार आसपास के क्षेत्र में किया जा रहा है। मौके पर प्रीतम कुमार, पंकज कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, श्यामानंद कुमार, गोविंद कुमार, पुष्पेंद्र दास, विकास दास, मनराज बाबा, संजय रजक, बिष्ठु राना, नंदलाल पंडित सहित यज्ञ आयोजन समिति के कई सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने