सिंहेश्वर थाना में दो आरोपी गिरफ्तार
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मामलों के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि अलग अलग मामलों में दो आरोपी को एसआई केडी यादव के द्वारा गिरफ्तार एक जेल भेजने की प्रक्रिया की गई है। इसमें एक्साइज केश के आरोपी सिंहेश्वर वार्ड संख्या एक निवासी नथुनी स्वर्णकार को उसके घर से एवं जीआर केस के आरोपी बुढ़ावें वार्ड संख्या 15 निवासी शिवनाथ चौहान को गिरफ्तार किया गया।
إرسال تعليق