कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा
श्रीकृष्णा विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस पर बीएनएमयू कुलानुशासक डॉ बीएन बिवेका ने द माइंड बिहाइंड मेटाफिजिकल पोयट्री नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। डॉ बीएन बिवेका ने किताब का विमोचन करते हुए कहा कि पुस्तक का प्रकाशन स्व:प्रेरणा से जन मानस को जागरूक करने की उद्देश्य से किया जा रहा है। दी माईन्ड बिहाइंड मेटाफिजिकल पोएट्री, डा बीएन विवेका, एसोसिएट प्रोफेसर स्नाकोत्तर अंग्रेजी विभाग सह कुलानुशासक बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा का एक सफल प्रयास है। मेटाफिजिकल पोएट्री आफ इंग्लिश लिटरेचर के पुरोधा और संस्थापक महान कवि जोन डन को हीं माना जाता है। जोन डन की अधिकांश कविताएं प्रेम की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा है कि प्रेम का प्रारंभ बिन्दु शरीर हो सकता है, परन्तु अंतिम कदाचित नहीं। दो बदन एकाकार होकर जब खुद के अस्तित्व को खो दे, तब प्रेम के मधुर संगीत से परिचय प्राप्त किया जा सकता है। एक दार्शनिक भाव को समेटे डन की सभी कविताएं उपमाओं के समुचित प्रयोग से जीवन्त है।
मेटाफिजिकल साहित्य के जितने भी कवि परवर्तीकाल में हुए, सबों पर जोन डन का प्रभाव देखा जा सकता है। डाक्टर विवेका की यह किताब अंग्रेजी साहित्य के अध्ययन रत छात्र छात्राओं के साथ शोधार्थियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभदायक सिद्ध होगा। खासकर शिक्षकों को भी जोन डन के बारे में समालोचनात्मक सहयोग मिल सकता है। डाक्टर विवेका जी अंग्रेजी के वरीय प्राध्यापक होते हुए हिन्दी और मैथिली के चर्चित कवि हैं जिन्हें कुमार विश्वास आफ कोशी के भी नाम से जाना जाता है।
एक टिप्पणी भेजें