सोनाय मंदिर में सरस्वती माता की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलशयात्रा निकाली गई।


मानपुर में निकली भव्य कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


विधा की देवी विणा वादनी माता सरस्वती की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बाबा सोनाय महराज के मंदिर मानपुर से भव्य कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें 501 महिला और युवतियां शामिल हुए। यह कलशयात्रा बाबा सोनाय महराज, माता सरस्वती और बाबा बजरंगबली के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई। यह कलशयात्रा बाबा सोनाय महराज के मंदिर मानपुर वार्ड नंबर 9 से में माता लक्ष्मी मंदिर मानपुर हाट होते हुए बभनी के परवाने नदी तक पहुंची। जहा परवाने नदी के किनारे कोशी मैया के पुजा के बाद कलश में कोशी का जल भर कर वापस धुमधाम से सोनाय महराज के मंदिर पहुंचे। जहा विधिवत तीनों प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की पुजा की गई। इस पावन अवसर पर समस्त ग्राम वासी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर कार्यक्रम  में शामिल सिंहेश्वर के उप प्रमुख मुकेश कुमार, पंसस अर्जुन मंडल, पुर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभु मंडल, पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि हंसी ऋषिदेव सहित कई गणमान्य को भगवा रंग का गमझा से सम्मानित किया गया। कलशयात्रा में भजन-कीर्तन करतें शंभू मंडल अतिथियों का भगवा गमझा से स्वागत करते 


शिक्षक ने प्रतिमा का भार उठाया।


मानपुर के शिक्षक मनोज मंडल ने अपनी पत्नी के बीपीएससी के द्वारा शिक्षक बनने की खुशी में मंदिर के प्रतिमा का पुरा खर्च उठाया। वही मौके पर लोगों ने भंडारा और प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर ललन मंडल, कुंदन सिंह, जगदीश मंडल, किशोर मंडल, राजेंद्र मंडल, मोती  राम, शंकर कुमार, सुभाष मंडल, सुरेंद्र  मंडल, मनोज मंडल सुनील कुमार स्टूडियो, विकास कुमार, अनिल कुमार मेहता, मौजूद थें।

Post a Comment

أحدث أقدم