कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर नगर पंचायत की एक सामान्य बैठक में नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्षा पुनम कुमारी की अध्यक्षता में हुई। वही उप मुख्य पार्षद और कई वार्ड पार्षदों ने 2 बजे से समय बढा कर साढ़े 3 करने और कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद की मनमानी के विरोध में बैठक में भाग नही लिया। वार्ड पार्षद का कहना था एक तो 4 माह के बाद बैठक तय की गई। उसमें भी 2 बजे का समय दिया गया था। लेकिन बिना किसी सुचना के समय साढ़े 3 बजे कर दिया। योजनाओं में लुट की गंगा बह रही है। 1 हजार स्ट्रीट लाइट के जगह 700 के आसपास लाईट ही लगाया गया है। वही 7 पार्षद सदस्य और उप मुख्य पार्षद परवेज आलम ने खुल कर बताया नगर पंचायत का एक साल होने को जा रहा है। एक साल में किसी भी योजनाओं काम काज की जानकारी नही दिया जाता है। बिना जानकारी के योजना हो रहा है। लुट की कहानी बया कर रही है। वही इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने बताया की 10 को 2 बजे की बैठक की सुचना दे दी गई थी। आज मैडम की ने कुछ समस्या के कारण बैठक का समय को बढ़ा कर साढ़े 3 कर दिया। जिसकी सुचना भी सभी सदस्यों को ग्रुप के माध्यम से काफी समय रहते ही दे दिया गया था। काफी कम मात्रा में स्ट्रीट लाईट लगने के सवाल पर बताया की 1 हजार स्ट्रीट लाइट लगाना था। 950 लाइट लगी हुई है। 50 लाइट बचा हुआ है जिसे महाशिवरात्रि मेला में लगाया जाना है। वही मानक से अधिक दर पर खरीद के बारे में कहा की बिहार सरकार और केंद्र सरकार के गाइड लाइन के अनुरूप है। लाइट की खरीद विभाग के नियम के अनुसार किया गया है। योजनाओं की मनमानी पर कहा किसी भी योजना पहले बोर्ड में पास होता है। और बोर्ड में कौन सहज ही समझा जा सकता है। जो योजना बोर्ड में मेजोरिटी से पास होता है। उन्होंने साफ साफ कहा जो योजना में उसका साइन नही तो दिखा दे। वे जो योजना लायेंगे उसी पर काम होगा। ऐसा थोड़े है जो योजना नही लेंगे और हम काम करेंगे और फंस जाये। यह सब बेबुनियाद आरोप क्यो लगाया जा रहा है सहज ही समझा जा सकता है। बैठक में वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, इंद्र जीत ऋषिदेव, अर्चना कुमारी, कैली देवी, निलू देवी, सहित कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। मालुम हो की 23 जनवरी की बैठक में भी 7 सदस्यो ने पत्र नही लिया ना ही बैठक में भाग लिया। इस बैठक का पत्र भी पहले पार्षदों के द्वारा नही लिया। जबकि एक सदस्य को पत्र देने पर उसके पति ने उसे फटकार लगाते कहा बिना पुछे क्यो साइन करवाया। हालांकि बाद में खबर सामने आने के बाद सभी ने चिट्टी ले लिया
नगर पंचायत के चैट में वार्ड पार्षदों की खिंचाई करते लोग
वही नगर पंचायत में हो रही नोक झोंक का लोगों नगर पंचायत सोसल मीडिया के ग्रुप में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्षदों की जम कर खिचाई कर रहे हैं। लोगों ने कहा जब वार्ड पार्षद हर जगह जा जाकर स्ट्रीट लाइट लगवा रहे थे। तब उसको उनकी संख्या और गुणवत्ता नही समझ में आ रहा था।
एक टिप्पणी भेजें