कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
नारियल विकास बोर्ड में दो तरह के निविदा का आयोजन किया गया। इसमें तीन तालाब और नारियल विकास बोर्ड में स्थित फलदार पौधा नारियल छोड़ कर है। इस दौरान बताया गया कि मछली तालाब के लिए पांच आवेदन प्राप्त हुआ। इसमें झिटकिया वार्ड नंबर 5 निवासी मो. सादीक अख्तर ने एक लाख 31 हजार की निविदा डाली थी। झिटकिया वार्ड नंबर 5 निवासी अहमद हुसैन ने एक लाख 36 हजार, मधेपुरा वार्ड नंबर 2 निवासी रूपेश कुमार ने एक लाख 75 हजार रुपए, गौरीपुर वार्ड नंबर 7 निवासी गणेश मुखिया ने एक लाख 35 हजार रुपए व झिटकिया निवासी मो. शाकिर ने एक लाख 65 हजार की बोली लगाई। इस तरह उच्चतम बोली लगाने वाले रुपेश को बंदोबस्त दे दी गई। वहीं फलदार पौधा नारियल को छोड़कर बाकी फल के लिए तीन लोग बोली में सम्मिलित हुए। इसमें झिटकिया वार्ड नंबर 5 निवासी मो. जाहिद ने 6 लाख 25 हजार की निविदा डाली थी। वही गौरीपुर के देवनारायण यादव ने 7 लाख 1 हजार व भेलवा के नीरज कुमार ने 6 लाख एक हजार की बोली लगाई. इस तरह उच्चतम बोली लगाने वाले देवनारायण यादव को बंदोबस्त दे दिया गया। वहीं यह भी बताया गया कि अगले दस दिन के अंदर सभी को रुपया जमा करना अनिवार्य है। वही नारियल विकास बोर्ड की निविदा की जानकारी ज्यादा लोगों को नही होने के कारण कम लोगों ने निविदा में भाग लिया।