कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
थाना क्षेत्र स्थित मुक्ति धाम के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 12 पीस कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार गस्ती के दौरान दोपहर एसआई युगल किशोर को जानकारी मिली की मुक्ति धाम के आसपास प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर छापामारी करने गई पुलिस वाहन को देखकर कई युवक भागने में सफल रहे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक रामपट्टी निवासी मानस कुमार सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। उसके पास से 12 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि पकड़े गए युवक से पूछताछ करते हुए कार्रवाई की जा रही है।