वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद और उनके दोनों पुत्रों के खिलाफ खोला मोर्चा।
एकदिवसीय धरना देकर विरोध में की जमकर नारेबाजी।
सामान्य बोर्ड की बैठक में मुख्य पार्षद के दोनों पुत्र जबरन घुसकर करते हैं मनमानी - मिंकी कुमारी
कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा
उदाकिशुनगंज नगर परिषद में विकास कार्य नही होने से वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद और उनके दोनों पुत्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय उदाकिशुनगंज में नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षदों के साथ उप मुख्य पार्षद ने एकदिवसीय धरना देकर मुख पार्षद के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर विरोध जताया है। आरोप है की मुख्य पार्षद और उनके दोनों पुत्रों के मनमानी के कारण गठन के लगभग एक साल होने के बाद भी विकास कार्यों पर ग्रहण लगा हुआ है। क्षेत्र में विकास न होने से नगर वासी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मुख्य पार्षद के दोनों बेटे के तानाशाही रवैया के चलते क्षेत्र में विकास कार्य बाधित हैं। और वार्ड पार्षद होने के नाते क्षेत्र का जनता हम लोगों से सवाल करते हैं कि विकास कार्य क्यों नहीं हो रहा है और हम लोग के पास कोई जवाब नहीं होता है। मुख्य पार्षद के दोनों पुत्र के द्वारा हर एक योजनाओं में 10 प्रतिशत राशि की कमीशन नगर परिषद कार्यालय से मांगी जाती है। जिस कारण विकास कार्य बाधित रहता है। अगर कहीं-कहीं विकास का कार्य किया भी जाता है तो उसे पर अनावश्यक रूप से जांच टीम गठन कर उसकी जांच करवाई जाती है। उनके दोनों पुत्रों के तानाशाही रवैया के चलते नगर परिषद वासियों को नगर परिषद के विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के उप मुख्य पार्षद मिंकी कुमारी ने कहा कि मुख्य पार्षद और उनके दोनों पुत्रों के वजह से मुख्य बाजार में आज तक नाला निर्माण नहीं हो पाया है। आवास के लाभार्थियों को आवास की राशि मुहैया नहीं होने दी जाती है। सामान बोर्ड के बैठक में मुख पार्षद अनुसूईया देवी के पुत्र जबरन घुस जाते हैं। वहीं वार्ड पार्षद नित्यानंद राय ने कहा कि मुख पार्षद के दोनों पुत्रों के द्वारा विभिन्न योजनाओं में 10 प्रतिशत कमिशन की राशि मांगी जाती है। नहीं तो योजना पास होने नहीं दी जाती है और योजनाओं की जांच कराई जाती है। जबकि आज तक जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है। सभी वार्ड पार्षदों ने लिखित मांग पत्र कार्यपालक पदाधिकारी को सौपा है। सभी वार्ड पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि अगर मुख्य पार्षद के दोनों पुत्रों की दखल अंदाजी परिषद से बंद नहीं किया गया। तो हम लोग सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर सभी वार्ड के वार्ड पार्षद सहित उपमुख्य पार्षद मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें