मांग मांगे जाने तक हड़ताल जारी रहेगा- गणेश सिंह


व्यापार मंडल में हड़ताल पर बैठक करते पीडीएस कर्मी 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


व्यापार मंडल सिंहेश्वर में फेयर प्राइस डीलर संध की एक बैठक संघ के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें श्री सिंह ने बताया की आल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आहवान पर 1 जनवरी से एसोसिएशन के डीलर अपनी 8 सुत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। लेकिन सरकार हमारी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा हमारी 8 सुत्री मांग पुरी नही किया जाता है तब तक हम लोग हड़ताल रहेंगे। उन्होंने कहा बिहार सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और असम में 300 रूपया प्रति क्विंटल कमीशन दिया जा रहा है। जबकी हमें नही दिया जा रहा है। वही नित्यानंद ठाकुर ने सरकार जब हमारी 8 सुत्री मांग और समान काम का समान कमीशन नही देती है। साथ ही 30 हजार रुपया मासिक वेतन, मृत्यु उपरांत अनुकंपा का अधिकार नही देती है। तब तक हड़ताल जारी रहेगा। 

1जनवरी से हड़ताल पर पीडीएस डीलर संघ 

उन्होंने कहा हमारी 8 सुत्री मांग मुख्य मांग है कि तमाम पीडीएस विक्रेताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन या कम से कम 30 हजार मासिक मानदेय दिया जाए। किसी भी उम्र में डीलर के मरणोपरांत अथवा रोग ग्रस्त होने पर आश्रितों के लिए अनुकंपा का अधिकार रखा जाए। सरकारी कर्मियों की भांति सभी डीलर को 60 वर्ष के बाद पेंशन दिया जाए। सरकारी कर्मियों की भांति साप्ताहिक अवकाश सहित निर्धारित राज्य के अवकाश भी दिया जाए। निलंबन प्रक्रिया को पुर्वत लागू किया जाए। जिसका निराकरण संबंधित जिला पदाधिकारी स्तर से 60 दिनों के अंदर ही कर दिया जाए। खाद्यान्न की भांति किरासन तेल का भी डोर स्टॉप डिलीवरी की गारंटी की जाए। एवं खाद्य आपूर्ति अधिनियम के तहत सरकारी दुकान का निर्माण किया जाए तथा निजी दुकान का भाड़ा निर्धारित किया जाए। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दुकान जांच क्रम में पारदर्शिता बनने हेतु एक पदाधिकारी को रखा जाए। राज्य स्तरीय आपूर्ति संबंधी समीक्षा एवं ट्रांसपोर्ट की बैठक को में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूर्व की भांति पीडीएस विक्रेताओं के एक प्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए। पीडीएस विक्रेता को भी संगठित मजदूर नियमावली के तहत जीवन बीमा सुरक्षा गारंटी दिया जाए। जिसमें पीडीएस विक्रेताओं के मरणोपरांत आश्रितों को 10 लाख रुपया दिया जाए। मौके पर ओम प्रकाश गुप्ता, रमेश प्रसाद यादव, पवन कुमार चौधरी, राम बहादुर यादव, मुकेश कुमार रामानी, अमोद कुमार यादव, मुकेश कुमार गुप्ता, हरिनंदन चौधरी, राजू कुमार चौहान, सीताराम पंडित, मनोज यादव, पूजा कुमारी, उपेंद्र सिंह, विजय कुमार, केशव यादव, रिंकू कुमारी, मुकेश कुमार मौजूद थें।

Post a Comment

और नया पुराने