पर्यावरण संरक्षण के लिए इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने लगाया पौधा।
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
पर्यावरण को संतुलित करने हेतु बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य एवम् शिक्षक गण छात्रों को प्रेरित किया। इस शुभ अवसर पर प्राचार्य महोदय सभी को संबोधित करते हुए पर्यावरण को संतुलित करने के दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह वृक्षारोपण राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल ऑफिसर प्रो. नीतीश कुमार के देख-रेख में किया गया। सर्वविदित हैं की बिहार सरकार के माध्यम से भी जल जीवन हरियाली योजना विगत कुछ वर्षों से धरातल पर हैं। इसी कड़ी में यहां के छात्र एवम् शिक्षक पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अग्रसर हैं। जन सम्पर्क पदाधिकारी प्रो निशिकांत कुमार ने बताया की बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में इस तरह कार्यक्रम का आयोजन हमेशा से ही होता आया हैं।
إرسال تعليق