जय श्री राम के नारे से गूंजती रही मंदिर परिसर
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मंगलवार को सिंहेश्वर बाबा मंदिर में अयोध्या के लिए निकले निकले लव कुश रथ के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उसका स्वागत किया। यह लव कुश यात्रा रथ मधेपुरा जिला मुख्यालय होते हुए बाबा सिंहेश्वर धाम में बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया। रथ यात्रा में नारियल विकास बोर्ड से ही उनके स्वागत में सेवा प्रमुख जैनेन्द्र प्रसाद उर्फ श्रीराम बाबा, पुर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमोल राय रथ के स्वागत में खड़े दिखे।
अयोध्या के लिए रवाना लव कुश रथ सिंहेश्वर बाबा मंदिर पहुंची
सिंहेश्वर में प्रवेश के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक की अगुवाई में सिंहेश्वर भाजपा मंडल की टीम महामंत्री सुभाष चौहान, उपाध्यक्ष पंपोल यादव, राजू राजा, हीरा कुमार, राजीव रंजन, शिव शंकर चौहान, केशव कुमार, संजय पासी, रोशन कुमार, गौरव झा, पन्नालाल, सिकेन पासी और सहित सैकड़ो राम भक्त ने रथ का भव्य स्वागत किया। रथ की अगवाई मधेपुरा से जिला उपाध्यक्ष सह मधेपुरा विधानसभा प्रभारी सह रथ यात्रा के प्रभारी अशोक कुमार मेहता ने किया। आज महादेव की नगरी सिंहेश्वर में हर हर महादेव, जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे से पुरा मंदिर परिसर रह रह कर गूंजता रहा। रथ यात्रा में शामिल स्थानीय राम भक्त धनेश्वर राम, हरि ओम जयसवाल, विनोद दास, विनोद मंडल, मुन्नी देवी, प्रतिमा देवी, महारानी देवी, अनीता देवी, रंजन देवी, माला देवी, कौशल्या देवी, नूतन देवी, रीता देवी, वीरों देवी, लालमन देवी, रीता देवी, ललिता देवी, बीना देवी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें