बाईक की ठोकर में घायल अरविंद मंडल जेएनकेटी में इलाज के दौरान।
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
बैहरी पंचायत में बाईक की आमने सामने की ठोकर में एक बाईक सवार की मौत 2 घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर प्रखंड के बैहरी पंचायत के कतराहा और तरहा के बीच में डा. सुरेंद्र प्रसाद के किल्नीक के आगे दोनों दिशा से आ रही बाईक की आमने सामने की ठोकर से गम्हारिया प्रखंड के परवाहा निवासी घोघाय मेहता के पुत्र मंटु कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही बैरवन्ना वार्ड नंबर 6 निवासी भुपेंद्र मंडल का पुत्र अरविंद मंडल और शिक्षक अशोक मंडल घायल हो गया। वही अरविंद मंडल का पैर टूट गया है। जिसको 112 की टीम ने जेएनकेटी मेडिकल कालेज पहुंचाया। जिसमें चिकित्सको ने मंटु कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कालेज में चल रहा है। जबकि अशोक मंडल के हाथ में गहरा चोट है। इस प्रभारी बाबत थानाध्यक्ष युगल किशोर ने बताया की परिजनों को सुचना दे दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें