अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने कुमार केशरी व ललन दीनबंधु बने सचिव।

Dr.I C Bhagat
0

उदाकिशुनगंज अंचल प्राथमिक शिक्षक के निर्वाचित अध्यक्ष सचिव व अन्य।


उदाकिशुनगंज अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और सचिव के लिए दो- दो अभ्यर्थियों ने दी थी दावेदारी।

 

कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा


उदाकिशुनगंज अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को मध्य विद्यालय बालक में संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर कुमार केशरी व सचिव पद पर ललन कुमार दीनबंधु विजय घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ब्रजबिहारी यादव व कुमार केशरी द्वारा दावेदारी दी गई थी। ‌जिसमे कुमार केशरी को कुल मत 104, जबकि ब्रजबिहारी यादव को 77 मत पड़े। ‌इस तरह अध्यक्ष पद से कुमार केशरी 27 मतों से विजय घोषित किए गये। वहीं अंचल सचिव पद पर ललन दीनबंधु व उमेश यादव द्वारा दावेदारी दी गई थी। जिसमें ललन दीनबंधु को 89 मत पड़े। जबकि उमेश यादव को 87 मत पड़े। इस तरह ललन दीनबंधु 2 मतों से विजय घोषित किए गये। जबकि अंचल कोषाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार, वरीय उपाध्यक्ष महालीकांत झा व डोमी राम, उपाध्यक्ष पवन कुमार, नौसाद आलम, सज्जन कुमार मंडल, उपसचिव कुमोद कुमार दास, चांदनी कुमारी, हरेंद्र ठाकुर, अंकेक्षक रमण कुमार शर्मा, राज्य प्रतिनिधि सियाराम मोची, चंद्र भुषण पासवान, कुमार संजय प्रताप, जिला प्रतिनिधि मो नुरुल हौदा अंसारी, शैलेश कुमार चौरसिया, नागेश्वर यादव, हीरा भारती, मंजू कुमारी,आजाद कुमार भारती, कुमारी आशा यादव, प्रतिमा किरण, अशोक कुमार मेहता का सर्व सम्मति से चयन किया। निर्वाचन के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक राजकुमार मंडल, सुरेश पासवान, जिला प्रतिनिधि निखिल कुमार, राज्य प्रतिनिधि आशीष कुमार, जिला सचिव लाल बहादुर यादव के देख रेख में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner