सदर थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक की मौत दुसरा घायल।

गोली की घटना की जांच करते पुलिस पदाधिकारी 
घटना के बाद सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ पंचायत स्थित खेदन बाबा चौक के समीप दिन दहाड़े अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक दिखाई दे रही है। जानकारी अनुसार सदर थाना के भेलवा वार्ड नंबर 8 के 35 वर्षीय मनीष कुमार अपने मित्र शिवा के साथ मधेपुरा सिविल कोर्ट से वापस लौट रहा था। इस बीच खेदन चौक के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने जैसे ही दोनो खेदन बाबा चौक के पास पहुंचा गोली चला दिया। इस गोली बाड़ी में मनीष कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस की माने तो अपराधी तीन से चार की संख्या में थे। घटना की जानकारी की बाद सदर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे साथी शिवा का इलाज चल रहा है। घटना के बाद एक बार फिर पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है। मालूम हो कि भेलवा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर का गृह क्षेत्र है। घटना के बाद से जिले में सनसनी फ़ैल गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। वही मधेपुरा थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है। सभी संदिग्ध अपराधियों के ठिकाने पर छापामारी की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم