कार और ई रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर मे बाइक सवार एक की मौत परिवार में पसरा मातम


घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार को देखते ग्रामीण

  कोशी तक/ सुपौल।                                                       

थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर सड़क के दुअनिया गांव मोड पर रविवार को दिन के एक बजे तेज गति से आ रही कार के अनियंत्रित होने से दो ई रिक्शा सहित एक बाईक चकनाचूर हो गया। जिसमें बाईक सवार सहित दो ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए पीएचसी पहूंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाईक चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक ई रिक्शा चालक का प्राथमिक इलाज कर उसे खतरे से बाहर बताया तो दुसरे ई रिक्शा चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारूति सूजुकी डिजायर ड्ब्लूबी 46 ई 5584 नम्बर की तेज गति से आ रही कार फारबिसगंज से सिमराही की ओर जा रही थी। वहीं कार चालक आगे चल जा रही ट्रक को ओभर टेक करने के क्रम में अनियंत्रित होकर दुअनिया मोड पर पहले से खडी एक बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। कार की गति इतनी तेज थी कि बाईक सहित सामने खडे दो ई रिक्शा भी उसके चपेट में आ गया। जिसके कारण बाईक सवार सहित दोनो ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पहूंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाईक चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक ई रिक्शा चालक की गंभीर स्थिति देख हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि दुसरे ई रिक्शा चालक राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर निवासी रंजीत दास को खतरे से बाहर बताते हुए प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। घटना की सूचना पाते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहूंच कर कर कार चालक और उसके साथ कार पर सवार एक व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आये। मृतक बाईक सवार की पहचान उसके पास से मिले पहचान पत्र से हुई है।  जो पटना  जिला के विक्रम थाना क्षेत्र के मोरिया वान गांव निवासी शैलेश शर्मा के रूप में हुई है। जो हरिता मक्का बीज कम्पनी में सेल्स आफिसर के रूप में सिमराही में रहकर काम कर रहा था। रविवार को वह मक्का बीज सेल्स के लिए प्रतापगंज आया था। जो कार्य कर वापस सिमराही जा रहा था। पुलिस गिरफ्त में चालक संतोष पाण्डेय ने बताया की वे मनीष शांडिल्य को लेकर पुर्णिया से बनारस शादी समारोह में  शामिल  होने जा रहे थे। इसी क्रम में यह घटना हो गई। घटना के बाद एनएच पर भारी भीड जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन भी नहीं पहूंच सके थे। पुलिस लाश को अपने कब्जे में ले आगे की कारवाई कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने