पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने पीड़ित परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।

 

पीड़ित परिवार से मिलकर संतावना देते पुर्व विधायक 

कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा 


अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में कई गणमान्य लोगों की हुई असामयिक निधन पर सोनवर्षा के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी। किशोर कुमार मुन्ना गमैल पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सिंह  के असामयिक निधन पर उनके घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दिया। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक ने उनकी पत्नी, पुत्र सहित अन्य परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। श्री मुन्ना ने मोहनपुर गांव में सज्जन सिंह की माता जी के निधन पर उनके घर जाकर मातमपुर्सी की। उन्होंने मुरली चंदवा पहुंच कर  मुन्ना सिंह जी कि माता और रणजीत सिंह के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव के दो लोगों की मौत से अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने मध्य विद्यालय मधुबन के शिक्षक सनोज कुमार सिंह असमय देहांत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने उनके बड़े भाई अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह के  आवास पर मिलकर सांत्वना दिया। मौके पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, युवा समाजसेवी प्रशांत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।उनके बड़े भाई अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह से मुलाकात हुई थी।

Post a Comment

أحدث أقدم