बीजेपी का सिंहेश्वर में विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न।

 

विधानसभा स्तरीय बैठक करते जिलाध्यक्ष दीपक यादव 

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक स्थानीय शिवांश भवन सिंहेश्वर में जिलाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से 2024 के चुनावी मोड में आ चुकी है। विगत तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत से कार्यालय में उत्साह का माहौल है। मोदीजी के प्रति विश्वास की गारंटी जो आम जनमानस में है। वह आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से दिखेगा और कमल खिलेगा। साथ ही जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा सभी कार्यकर्ता गण अपने-अपने क्षेत्र में निश्चित रूप से भाजपा के संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। ताकि सिंहेश्वर विधानसभा में भी कमल खिल सके। जिला प्रभारी संतोष प्रधान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास और सब का प्रयास का ही प्रतिफल है। कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं विभिन्न राज्यों में अपने बल पर सरकार चल रही है। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। और सिंहेश्वर विधानसभा का योगदान भी महत्वपूर्ण होगा। इसके लिए विधान सभा में कमल खिलाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। बैठक में जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह विधानसभा प्रभारी सुमन चंद्र, विधानसभा संयोजक विनोद सरदार, जिला मंत्री सुरेश यादव ने भी सभा को संबोधित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष मलिक, कुमारखंड पूर्वी अध्यक्ष विजय साह, कुमारखंड पश्चिमी राजीव रंजन, विधानसभा विस्तारक राजीव यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम पुकार सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रभास चौपाल, महादलित प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरुण ऋषिदेव, विद्यानंद साह, दीपक यादव, गौतम राणा, महामंत्री सुभाष चौहान, गौरव झा, सुदीप मेहता, मो. सलाउद्दीन, अरविंद राय, संजय पाठक, धनेश्वर राम, मो. दिलशाद आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंटू मंडल, उपाध्यक्ष सिंहेश्वर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने