बिहार प्रांतिय मारवाड़ी संघ ने खिचड़ी का वितरण किया।


बिहार प्रांतिय मारवाड़ी संघ के द्वारा कालेज चौक पर खिचड़ी वितरण करते।


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा के विभिन्न जगहों पर जनवरी के हर शनिवार को बिहार प्रांतिय मारवाड़ी संघ और महिला मारवाड़ी समिति के द्वारा खिड़की का वितरण किया जा रहा है। इस बाबत मधेपुरा शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने शनिवार को कालेज चौक पर खिचड़ी वितरण करते समय बताया की अन्नपूर्णा रसोई के तहत यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है। यह आयोजन हर साल दिसंबर और जनवरी दोनों माह के प्रत्येक शनिवार को विभिन्न जगहों का चयन कर अन्नपुर्णा रसोई के खिचड़ी का वितरण किया जाता है। इसमें महिला मारवाड़ी समिति का भी भरपूर सहयोग मिलता है। सचिव राजेश कुमार सुल्तानिया ने कहा गरीबों के बीच खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम हर साल होता है। अमोल कुमार ने कहा खिचड़ी वितरण का एक मात्र उद्देश्य मोरा लक्ष्य और राष्ट की प्रगति है।  मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अध्यक्ष काजल चौधरी, उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल, सचिव जागृति सर्राफ, मनीष कुमार अग्रवाल एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم