नगर परिषद उदाकिशुनगंज में खुला नि: शुल्क रैन बसेरा, महिलाओं के लिए अलग से मिलेंगे कमरे


उदाकिशुनगंज में रैन बसेरा का उद्घाटन करते ईओ सुजीत कुमार, डिप्टी चेयरमैन मिंकी कुमारी व वार्ड पार्षद।

कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार के पहल से मुख्यालय में नि: शुल्क रात्रि विश्राम की है व्यवस्था।


नगर परिषद के द्वारा रैन बसेरा में लगे बीस बेड वाली यात्री विश्रामालय।

 

कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा


नगर परिषद उदाकिशुनगंज में खुली रैन बसेरा नि: शुल्क सेवा, जहां राहगीर को रात में ठहरने की उत्तम व्यवस्था होगी। यहा रात्रि विश्राम करने वालों से कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जायेगा। सिर्फ यहां रहने वाले को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। तभी उन्हें रात्रि विश्राम के लिए सुविधा मुहैया कराया जाएगा। मंगलवार को रैन बसेरा का विधिवत उद्घाटन ईओ सुजीत कुमार, डिप्टी चेयरमैन मिंकी कुमारी, जेई ऋतुराज शानु, वार्ड पार्षद मो. शुऐब उद्दीन, नित्यानंद यादव, विनोद यादव, संजय मार्शल, अजय मंडल, कुमार अभिषेक, रमण यादव, कार्यालय कर्मी कृष कुमार समेत दर्जनों वार्ड पार्षद व गणमान्य लोग मौजूद थे। मौके पर ईओ सुजीत कुमार ने कहा कि उदाकिशुनगंज में रात्रि विश्राम के लिए कोई जगह नहीं थी।जिस कारण रात में राहगीरों को यत्र- तत्र भटकना पड़ रहा था। वे अपने रिश्तेदारों की तालाश करते रहते थे। जिससे उन्हें खासे परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सर्दी के मौसम में उन्हें ठंड लगने का डर लग रहता था। इन सभी असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के पहल पर उदाकिशुनगंज नगर परिषद उदाकिशुनगंज में यात्रियों के लिए नि: शुल्क रैन बसेरा बनाया गया है। यहां रहने वालों बेड, तकिया, मच्छरदानी, कंबल, शौचालय, स्नानागार आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। जिन्हें भी रात के समय ठहरना हों वे इस रैन बसेरा का सेवा आधार कार्ड पर ही प्राप्त कर सकते हैं। इस रैन बसेरा के खुलने से नगर वासियों में काफी खुशी का माहौल है।

Post a Comment

أحدث أقدم