मधेपुरा क्रिश्चयन अस्पताल में क्रिसमस दिवस मनाया गया

Dr.I C Bhagat
0
मिशन हास्पीटल में केक काट कर क्रिसमस डे मनाया गया

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 

महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार एवं जिलाधिकारी मधेपुरा विजय प्रकाश मीणा के निदेशानुसार सोमवार को जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा मधेपुरा क्रिश्चयन अस्पताल में क्रिसमस दिवस मनाया गया। जिसका शुभारंभ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी रश्मि कुमारी, केंद्र प्रशासक कुमारी शालिनी, लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार, एक्शन ऐड के जिला समन्वयक नूतन मिश्रा एवं अस्पताल प्रबंधक मिस्टर जॉनशॉन ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए कई बच्चियों के माता एवं पिता को कन्या जन्म बधाई संदेश एवं गिफ्ट से सम्मानित किया गया।

क्रिसमस के अवसर पर बधाई और गिफ्ट के साथ 

 जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल रश्मि कुमारी ने कहा की  क्रिसमस दिवस एक प्राचीन उत्सव है जो वर्षो से शीत ऋतु में मनाया जाता है। यह दिवस प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। यह पर्व सबको साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। ईसा मसीह कहते थे कि दिन-दुखियों की सेवा, संसार का सबसे बड़ा धर्म है।

क्रिसमस के अवसर पर गिफ्ट वितरण कर सम्मानित करते

केंद्र प्रशासक कुमारी शालिनी द्वारा वन स्टॉप सेंटर के साथ-साथ 181, 112 एवं 1098 के माध्यम से दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक समानता एवं लैंगिक हिंसा पर प्रकाश डाला गया।

  लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना संचालित किए जा रहे है। जिसका मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में प्रतिवर्ष 2 पॉइंट सुधार लाना,  माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर पर बालिकाओं के ड्राप आउट को रोकना एवं बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना। साथ ही जिला हब फार एम्पावरमेंट ऑफ वोमेन द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। वहीं ऐक्शन ऐड के जिला समन्वयक नूतन मिश्रा द्वारा ऐक्शन ऐड यूनिसेफ द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में संजय मरांडी, दीपक कुमार, नंदन कुमारी, संदीप माला, ब्यूटी कुमारी, विनोद राम, जेबीके.एस, गांगी पहारिन, प्रतिमा माला, सुनील टुड्डू के साथ-साथ कई लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner