संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव पैतालीस वर्षीय यूवक का शव। हत्या की आशंका

Dr.I C Bhagat
0


पेड़ से टंगा शव, हत्या की आशंका रोते विलखते परिजन 


 कोशी तक/ग्वालपाड़ा मधेपुरा 


झंझरी में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला पैतालीस वर्षीय यूवक का शव। जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह ग्वालपाड़ा के झंझरी वार्ड नंबर 11 इस्लामपुर निवासी मो. सिराजुल उर्फ बौनु का शव आम के बगान में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पत्नी बुधनी खातून ने बताया कि उसका पति सिराजुल उर्फ बौनु दिल्ली में रिक्सा चला कर जीवन यापन करता था। लेकिन परिवार चलाने में कर्ज के बोझ से दबा हुआ था। हाल के दिनों में गांव में ही रह रहा था। मृतक के पत्नी के अनुसार गांव के ही लोगों से कर्ज लिया था। कर्जदार बराबर कर्ज लौटाने को लेकर बराबर तंग करता था। जान मारने की धमकी चमकी दिया करता था। उसकी हत्या कर खुदकुशी का रूप देने के लिए गले में फंदा लगा कर आम के पेड़ से लटका दिया गया। इस बाबत बताया जा रहा है कि मृतक सिराजुल उर्फ बौनु गुरुवार को शाम से ही घर से गायब था। शुक्रवार को सुबह दस बजे के करीब खेत घूमने गए ग्रामीणों की नज़र पेड़ से लटके शव पर पड़ी। घटना की बात इलाके में आग तरह फैल गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner