कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
मनोहर दुर्गा प्लस टू विद्यालय सिंहेश्वर के पुनीत प्रांगण में भारत स्काउट और गाइड का प्रवेश, प्रथम, द्वितीय परीक्षण सह प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रधानाध्यापक कौशल किशोर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम जिला प्रशिक्षण आयुक्त जय कृष्ण यादव, प्रधानाध्यापक कौशल किशोर, शिक्षाविद दुर्गानंद विश्वास, विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन के राष्ट्रीय संस्थापक संत गंगादास एवं शिविर संचालक स्काउट शिक्षक जय नारायण पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण आयुक्त जय कृष्ण यादव के निर्देशन में और शिविर संचालन स्काउट शिक्षक जय नारायण पंडित के द्वारा संपन्न हुआ। स्काउट और गाइड के बच्चों को स्काब्र दिया गया। स्काउट और गाइड के बच्चों द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया। स्काउट और गाइड के बच्चों को देश की सेवा करने का शपथ दिलाया। प्रधानाध्यापक कौशल किशोर ने कहा स्काउटिंग एक आस्था है। स्काउटिंग से ईश्वरीय शक्ति का आभास होता है।
मुख्य अतिथि के रूप में विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन के राष्ट्रीय संस्थापक संत गंगा दास ने कहा-हमारे देश की युवा पीढ़ी को नशा का सेवन नहीं करना चाहिए। नशा के सेवन से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक क्षति होती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन सिंहेश्वर के मुख्य संरक्षक दुर्गानंद विश्वास ने कहा बच्चे भारत स्काउट गाइड का प्रशिक्षण लेकर एक कुशल नागरिक और देश का सच्चा सेवक बनकर उभरते हैं। बच्चों में जीवन जीने की कला आ जाती है। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते छात्राए
शिविर संचालक स्काउट शिक्षक जय नारायण पंडित ने कहा स्काउट विश्वसनीय होता है। स्काउट वफादार होता है। स्काउट सबका मित्र होता है। और प्रत्येक दूसरे स्काउट का भाई होता है। स्काउट विनम्र होता है। स्काउट पशु पक्षी का मित्र होता है और प्रकृति प्रेमी होता है। सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने में सहायता करती है। स्काउट साहसी होता है। स्काउट मितव्यई होता है। स्काउट मन वचन और कर्म से शुद्ध होता है। मौके पर उपस्थित शिक्षक मनोज कुमार मुकुल, शशिंद्र मोहन सिंह, मनोज कुमार मधु, अमित कुमार, पूनम कुमारी, बेबी कुमारी, पिंटू कुमार, भारती कुमारी, नीरू कुमारी, रूबी कुमारी, लिपिक श्रीमती नूतन देवी, परिचारिका रुकमणी देवी सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थे।