मछली पकड़ने जा रहे वृद्ध की पीकअप की ठोकर से मौत।

Dr.I C Bhagat
0

 

जेएनकेटी मेडिकल कालेज में मृतक के साथ परिजन 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


गम्हरिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चन्दन पट्टी स्कूल के पास सुपौल सिंहेश्वर के मुख्य पथ पर सुबह करीब तीन बजे एक साइकिल सवार वृद्ध को सामने से आ रहे पिकप बैन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल वृद्ध को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गया। मृतक का पहचान औराही एकपरहा पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी 65 वर्षीय परमेश्वरी मुखिया के रुप में की गई। जानकारी के अनुसार ने सुबह करीब तीन बजे मृतक परमेश्वरी मुखिया मछली पकड़ने के लिए परवाने नदी पर जा रहे थे। उसी समय चन्दन पट्टी स्कूल के समीप सिंहेश्वर की और से तेज रफ्तार पिकअप बैन ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मृतक अपने पीछे चार बेटा और एक बेटी सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गए। मृतक के पुत्र संजय मुखिया ने बताया कि पिता परमेश्वरी मुखिया सुबह करीब तीन बजे बालाही स्थित परवाने नदी पर मछली पकड़ने के जा लिए जा थे। इसी दौरान पीकर बैन की चपेट में आ गया। मौत कई खबर सुनते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी मुगिया देवी का रो रोकर बुरा हाल था। वह बार बार बेहोश हो जाती थी।मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते पुलिस पदाधिकारी 


 वही घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह ने घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पहुंचे कर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वही प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उक्त जगहों पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner