जीरो टिलेज से खेती करने को किया प्रोत्साहित।

Dr.I C Bhagat
0


जीरो टिलेज से खेती किसानों के लिए वरदान 

कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपरा 


प्रखंड  क्षेत्र के बैहरारी गांव में पतंजलि जिला युवा प्रभारी सह प्रगतिशील किसान उपेन्द्र कुमार योगी के खेत में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधेपुरा संजीव कुमार तांती के देखरेख में जीरो टिलेज से गेंहू कि बोआई कराई गई। कृषि विज्ञान केंद्र के सहायक तकनीकी प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि जीरो टिलेज गेहूं की बुवाई किसानों के लिए एक वरदान है। मौसम के बदलते परिवेश में कम लागत में अधिक उत्पादन लेने के लिए यह तकनीक महत्वपूर्ण है। इस तकनीक से खेती करने में कम बीज, संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग होता है। साथ ही पानी की भी बचत होती है। उन्होंने बताया कि जिलों टिलेज  विधि से खेती करने पर  खरपतवार भी कम होते हैं। तथा पौधे में अधिक कल्लो की संख्या होती है, जिससे उपज क्षमता बढ़ जाती है । वहीं कृषि अनुमंडल प्रभारी संजीव कुमार तांती ने कहा कि जिरो टिलेज विधी से गेहूं कि बोआई करना किसानों के लिए फायदेमंद है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को नई तकनीक से जोड़ कर उन्हें अपने खेतों में उतारना है। वहीं कृषक उपेन्द्र कुमार योगी ने बताया कि जीरो टिलेज विधी को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा ले सकते हैं। मौके पर गजेन्द्र यादव, भुपेंद्र यादव, सत्यनारायण साह, राकेश कुमार,  अमरेन्द्र यादव, राजेन्द्र कुमार, हरिलाल सरदार सहित कई किसान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner