दरवाजे पर खड़ी बाईक का डिक्की तोड़कर निकाल लिए चार लाख।

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में बाईक से निकाला 4 लाख।

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 

भारतीय स्टेट बैंक सिंहेश्वर की शाखा से छिनतई गिरोह ने अपने ससुराल आए बिनोद मंडल के बाइक की डिक्की से 4 लाख रूपया निकाल कर फरार हो गया। इस बाबत पीड़ित दुलार पीपराही वार्ड नंबर 8 निवासी विनोद मंडल ने बताया की वे अपने साढु महेश मंडल के साथ भारतीय स्टेट बैंक के दो खाते से अलग अलग दो दो लाख रूपया निकालकर लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित अपने ससुराल रामविलास मंडल के पास किसी काम से आए थे। और दरवाजा पर बाइक बीआर 43 एबी 5914 लगाकर वे और उनका भाई विद्यानंद मंडल के साथ चाय पीने लगे। चाय पीकर जैसे ही वे वापस बाइक के पास आएं तो बाइक का डिक्की खुला हुआ था। इस बीच ससुराल के लोग जो खेत में धान की तैयारी कर रहे थे। सभी लोग भी दरवाजे पर आ गए। और रूपया ढूंढने लगे लेकिन रूपया नहीं मिला। घटना की जानकारी तत्काल सिंहेश्वर थाने को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर छानबीन किया और लोगों से घटना की जानकारी ली। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष युगल किशोर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم