विजय जुलूस के साथ बीजेपी कार्यकर्ता
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
देश में 5 राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने की सफलता को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाल कर खुशियां मनाई। इस बाबत बीजेपी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की 5 राज्यों में से 3 राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। वही तेलंगाना में 1 सीट के जगह 8 सीट और मिजोरम में अपनी सीट को डबल करने में सफलता मिलना ये दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी अच्छा काम कर रही है। भाजपा सरकार की प्रचंड बहुमत के साथ जीत की खुशी में आज भाजपा मधेपुरा के द्वारा सम्मानित जिला अध्यक्ष श्री दीपक कुमार के ही नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस में जमकर भाजपा मधेपुरा के कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर एवं अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाया। साथ ही मधेपुरा के भूपेंद्र चौक एवं
जिला के सभी कार्यकर्ता विजय जुलूस में भाग लेते हुए।
कर्पूरी चौक पर जम कर आतिशबाजी भी की। पुर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश मंत्री स्वदेश कुमार ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि तीन राज्य मध्यप्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह जीत मोदी जी के विजन और विकास की जीत है। जिसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार 400 के पार होगी। विजय जुलूस में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमोल राय, जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह, कोषाध्यक्ष सुधीर भगत, नगर अध्यक्ष शशि यादव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनमोल मंडल, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओमप्रकाश, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमारी साबरमती, सोशल मीडिया जिला संयोजक राहुल राय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशाद आलम, कंचन कुमार, विक्की विनायक, पुष्पक कुमार, रमेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता गण शामिल हुए।