22 जनवरी को मधेपुरा में विशाल आक्रोश मार्च सह महा धरना का होगा आयोजन : कुमारी विनीता भारती

 

प्रेस वार्ता में पुर्व पार्षद सह पुर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी विनिता भारती 

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 

पूर्व पार्षद - पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी नगर परिषद् मधेपुरा सह मधेपुरा विकास मंच के संयोजक कुमारी विनीता भारती ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर बताया की लगभग एक वर्ष पुरे हो चुके है नगर परिषद् के गठन को लेकिन नगर का विकास एक दम ठप पड़ा हुआ है। आज एक साल से अधिक समय से नगर की जनता मुख्य पार्षद विहीन हो चुकी है। आगामी 22 जनवरी 2024 दिन सोमावर को मधेपुरा की आम जनता विशाल आक्रोश मार्च सह महा धरना का आयोजन करेगी। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा आज नगर में जल-जमाव का निदान क्यों नहीं हो रहा है।

शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कचरा से निदान क्यों नहीं हो पा रहा है। गृह विहीन को प्रधानमंत्री आवास व भूमिहीन को वास की जमीन क्यों नहीं मिल रहा है। वर्ष 2022-2023 में दर्जनों सड़क व नालों का कार्यादेश निर्गत के बाबजूद निर्माण क्यों नहीं हुआ। भवन निर्माण नक्शा व होल्डिंग टैक्स के लिए निर्धारित सरकारी दर पर कार्य क्यों नहीं हो रहा है। नया बस स्टैंड का टैंडर आखिर आज तक क्यों नहीं हुआ। विभिन्न वार्डो में जर्ज़र सड़कों का जिर्णोद्धार आखिर क्यों नहीं हो रहा है। सीसीटीवी कैमरा लगाने व कचरा प्रबंधन में व्याप्त भ्रष्टाचार का हिसाब आज तक नगर की सरकार क्यों नहीं दे पा रही है।प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या विवाह योजना, वृद्धा अवस्था व विधवा पेंशन के लाभार्थी को नए राशि का भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है। आज यह समस्या नगर की मुख्य समस्या बन चुकी है। और इन्ही समस्या को लेकर मधेपुरा नगर की जनता नगर कार्यलय के समक्ष एक विशाल आक्रोश मार्च सह महा धरना का आयोजन करेंगी। और नगर की सरकार से एक साल का हिसाब और जवाब मांगेगी। में नगर के सम्मानित जनता से विशेष आग्रह करती हूँ की आप सभी इस विशाल आक्रोश मार्च सह महा धरना कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज को बुलंद करें। प्रेस वार्ता में मधेपुरा विकास समिति के सदस्य रामजी प्रसाद यादव, रुद्र नारायण यादव, संजीव कुमार, आशीष कुमार, गुंजन कुमार, विक्की कुमार, अखिलेश कुमार, कुंदन कुमार, ओम यदुवंशी, सीताराम मंडल, भूपी पासवान सहित दर्जनों नागरिक मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم