यातायात थाना का हुआ शुभारंभ। सियावर मंडल बने थानाध्यक्ष।

Dr.I C Bhagat
0

 यातायात थाना का उद्घाटन के अवसर पर एसपी के साथ एसडीएम और एसडीपीओ 

सिंहेश्वर मधेपुरा 

सदर थाना परिसर में बुधवार को मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने मधेपुरा यातायात थाना का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, सदर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। ट्रैफिक थाना का थानाध्यक्ष सियावर मंडल को बनाया गया है। एसपी ने बताया कि बुधवार को राज्य के 28 जिला में यातायात थाना का शुभारंभ हुआ है। यातायात थाना में प्रर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान को तैनात किया गया है। जिला में ट्रैफिक संबंधित जो भी समस्याएं हैं। इसका यातायात थाना के द्वारा विधिवत निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले मधेपुरा और सिंहेश्वर में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होगी। इसके बाद मुरलीगंज, बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज में भी इसकी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में ट्रैफिक का पालन नहीं करने वाले लोगों के वाहनों की अब ऑनलाइन चालान कटेगा। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर जिला पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी से बात हुई है। इसके लिए एक प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके अनुसार कार्य करना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यातायात पुलिस की ओर से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner