उदाकिशुनगंज में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, बड़ी संख्या में हथियार और हथियार बनाने की मशीन बरामद, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dr.I C Bhagat
0


छापामारी में बरामद हथियार बनाने का औजार 
गिरफ्तार अपराधी के साथ एसडीपीओ उदा 

सिंहेश्वर मधेपुरा 


मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जहा से पुलिस ने हथियार, पार्ट पूर्जा, गोली, हथियार बनाने का औजार बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी। कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री चल रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में सभी  थानाध्यक्ष और ओपी अध्यक्ष को इस संबंध में सूचना संकलन करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी दरम्यान कल गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उदाकिशुनगंज थाना अन्तर्गत उदा, वार्ड नं. - 02 निवासी श्यामल ठाकुर नामक शख्स अपने घर में अवैध रूप से हथियार बनाने का कार्य कर रहा है। जिसके बाद टीम गठित कर उक्त घर की नाकेबंदी कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में श्यामल ठाकुर को हथियार बनाते हुए पकड़ लिया गया। तथा पकड़ाए व्यक्ति के घर से एक देसी कट्टा, एक अर्ध निर्मित देसी कट्टा, 2 निर्मित बैरल, फायर गोली सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का औजार बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कांड दर्ज कर उसके अपराधिक इतिहास के संबंध में पता लगाया जा रहा है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner