जेएनकेटी में लेप्रोटोमी का सफल आपरेशन हुआ। आसपास के लोगों में खुशी से

 सिग्माइड वाल्वुलस लेप्रोटोमी का सफल आपरेशन जेएनकेटी में।


सिंहेश्वर मधेपुरा


जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज सह अस्पताल के चिकित्सको ने सिग्माइड वाल्वुलस का आपरेशन सफलता पूर्वक किया। इस तरह का आपरेशन जेएनकेटी में होने से आस पास के लोगों को काफी सहुलियत होगी। मालुम हो कि गुरुवार को जेएनकेटी मेडिकल कालेज के आपातकालीन आपरेशन थियेटर में आपातकालीन प्रभारी डा. प्रिय रंजन भास्कर की देखरेख में गम्हरिया के 78 वर्षीय राम भजन यादव का आपरेशन सर्जन डा. संजीव भारती, डा. पंकज कुमार, डा. जैकब, एनेस्थेटिस्ट डा. मनोज कुमार, ओटी असिस्टेंट सत्येंद्र कुमार, दिवाकर कुमार, गंगाराम , जिवछ राम, जीएनएम अमृता कुमारी,  मतिउर रहमान के साथ मिलकर सिग्माइड वाल्वोवस लेप्रोटोमी का सफल ऑपरेशन किया।

सिग्माइड वाल्वुलस लेप्रोटोमी


क्या है सिग्माइड वाल्वुलस

मालुम हो कि वल्वुलस एक जीवन के लिए एक घातक आपात स्थिति की आंत की बिमारी है। जिसके लिए तत्काल चिकित्सा पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। वाल्वुलस का आमतौर पर यथाशीघ्र शल्य चिकित्सा द्वारा इलाज किया जाता है। जिसमें सर्जन आंत को खोल कर क्षति की जांच करता है। सिग्माइड वॉल्वुलस तब होता है जब आंत का एक हिस्सा अपनी रक्त आपूर्ति के आसपास मुड़ जाता है। सिग्माइड वाल्वुलस, मेसेंटरी के आधार पर होता है। यह आमतौर पर उन रोगियों में होता है जो ज्यातर बिस्तर पर पड़े रहते हैं। तथा उसका कब्ज का इतिहास रहता है।

Post a Comment

أحدث أقدم