कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के 16 सितंबर की बैठक में कई उप समिति के पुनर्गठन पर विस्तार से चर्चा की गई थी। और क्रय समिति के कार्यों की समीक्षा के उपरांत क्रय समिति में फेरबदल किया गया। और 3 सदस्यों के साथ 6 लोगों की उप समिति बनाई गई। जिसमें पुर्व की तरह 3 सदस्यों के साथ एसडीएम की अध्यक्षता में प्रबंधक, लेखापाल को शामिल किया गया। मालूम हो कि 16 सितंबर के डीएम विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 7 सितंबर 2022 की बैठक में गठित क्रय उप समिति का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया था। उसी आलोक में दो माह बाद एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने गुरुवार को एक पत्र निकाल कर पुर्व के कमिटी से एक सदस्य विजय कुमार सिंह को हटा कर एक समिति सदस्य बबलू ऋषिदेव को नया समिति में शामिल किया गया। नये गठित क्रय उप समिति में अब अध्यक्ष एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, प्रबंधक अभिषेक आनंद, लेखापाल राकेश श्रीवास्तव, न्यास सदस्य बबलु ऋषिदेव, संजीव ठाकुर और स्मिता सिंह को उप समिति का सदस्य बनाया गया है।
إرسال تعليق