कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
प्रकाश का पर्व दीपावली इस बार भव्यता के साथ संपन्न होने के बाद अब लोग लोक आस्था का महापर्व की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि जिले का सबसे आकर्षक छठ पर्व बाबा सिंहेश्वर नाथ की शरण में स्थित शिवगंगा पर मनाई जाती है। और इस बार न्यास समिति के अध्यक्ष सह डीएम विजय प्रकाश मीणा ने भी न्यास के बैठक में इस बार लोक आस्था के महापर्व को धुमधाम से मनाने का निर्देश दिया है। वही लोक आस्था के इस पर्व की तैयारी के लिए शिवगंगा पर अब तक बैरिकेडिंग भी नही लगाया गया है। जबकि शिवगंगा में पानी भी इस बार काफी है। वही साफ एक एनजीओ के द्वारा छिट फुट साफ सफाई की गई है। लेकिन रंग रोगन के साथ साथ इस बार ओंस को देखते हुए चारों तरफ सीलिंग शेड लगाने की चर्चा थी। जिसकी कोई तैयारी नही दिख रहा है। वही इस बाबत न्यास सदस्य संजीव ठाकुर ने बताया की इस बार छठ पर्व भव्यता से मनाई जायेगी। इसके सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की बैठक में छठ पुजा को लेकर लेखापाल राकेश कुमार और नियंत्रण कक्ष उप प्रभारी विवेकानंद झा को शिवगंगा पोखर की नियमित साफ सफाई, शिवगंगा पोखर में उपयुक्त मात्रा में चुना और ब्लिचिंग का छिड़काव करवाना, शिवगंगा पोखर में पानी के चारों तरफ बांस का बेरिकेडिंग लगवाने का कार्य करवाने कर रहा है। जो समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।