देव दीपावली पर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने शिवगंगा पर 2100 दीप जलाकर मनाया।

 

दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली का उद्घाटन करते अतिथि।
देव दीपावली पर दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा शिवगंगा 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


देर शाम 7 बजते ही देवाधिदेव महादेव की नगरी में स्थित शिवगंगा 2100 दीपों से जगमगा उठा। हालांकि देव दीपावली की धुम इस साल थोड़ी फीकी रही उसका एक कारण श्रृंगी श्रृंगी सेवा फाउंडेशन के एक संस्थापक सदस्य अरविंद मिश्रा का अकास्मिक निधन हो गया। जिसके कारण देव दिपावली पर आयोजित रंगा रंग कार्यक्रम शिवगंगा पर शिवगंगा आरती और रंगोली के कार्यक्रम को आज स्थगित कर दिया। लेकिन देव दिपावली की दीप को जलाकर सनातनी संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का प्रयास किया गया। देव दीपावली के कार्यक्रम का उद्घाटन विद्वान पुजारी लालबाबा के मंत्रोच्चार के साथ नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरुण कुमार, न्यास सदस्य विजय कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी और स्वर्णकार संघ अध्यक्ष इंद्रदेव स्वर्णकार ने दीप जला कर किया। और देखते ही देखते शिवगंगा परिसर 2100 दीपों से जगमगा उठा। इस अवसर पर नगर अध्यक्षा पुनम देवी ने कहा देवताओं के द्वारा मनाए जाने वाला यह देव दीपावली समस्त नगर वासियों की सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। वही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने देवा दीपावली की सभी प्रखंड वासियों को शुभकामना दी। वही मुखिया संघ अध्यक्ष सह सुखासन पंचायत के मुखिया किशोर कुमार पप्पू ने कहा जब तीनों लोक में त्रिपुरा सुर के आतंक के कारण त्राहिमाम त्राहिमाम मच गया था। उस समय भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरा सुर का वध कर दिया था। तब देवताओं ने दीपावली मनाई थी। तब से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है। अरविंद मिश्रा को श्रद्धांजलि देते उपस्थित अतिथि और अन्य 

अरविंद मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि।

देव दीपावली के साथ साथ श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने सभी आगंतुको के साथ शिवगंगा पर 1 मिनट का मौन रखा। और उपस्थित सभी लोगों ने एक एक कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर दीपक बाबा, राजेश कुमार राजू, सुदेश शर्मा, संतोष मल्लिक, अभिषेक साह, संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, मुख्य प्रबंधक सागर यादव, कोषाध्यक्ष मनीष आनंद, प्रबंधक मनीष मोदी, गौरव कुमार झा, सत्यम कुमार, अंकित कुमार सिंह, अशोक कुमार, संजीव शर्मा, गिरजेश कुमार, अमित यादव, देव कुमार, विष्णु कुमार, सोनू भगत मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم