जिवछपुर दुर्गा मंदिर में खुला मैया का दरबार लगी भक्तों की भीड़।

Dr.I C Bhagat
0

 

जिवछपुर दुर्गा मंदिर में खुला मैया का दरबार 


गम्हरिया मधेपुरा 


जीवछपुर में दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार मैया का पट खुलते ही  भव्य मेले का शुभारंभ हो गया। मालूम हो की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति जीवछपुर में दुर्गा पूजा के महाष्टमी के दिन मैया का पट खुलते ही भव्य मेले का शुभारंभ हो गया। मंदिर का पट पूजा के बाद रात्रि करीब 1 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति जीवछपुर कमिटी के सदस्य रमन पाण्डेय ने बताया की इस बार दुर्गा पूजा में भव्य मेले का आयोजन किया गया है। वहीं आज महा अष्टमी पर मंदिर का पट खुलते ही काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं। मेला में तरह तरह के मिठाई की दुकान, खिलौने की दुकान और कई तरह के स्टाल लगाए गए हैं। वहीं दुर्गा पूजा के महा अष्टमी से शुरू हुए इस मेले में कमिटी की ओर से कार्यक्रम भी रखा गया है। जिसमें दिन में मैया जागरण का आयोजन किया गया है। जो तीन दिनों तक चलेगा। वही रात में लोक नृत्य का आयोजन रखा गया है।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस मेले में का मुख्य आकर्षण का केंद्र दशमी के दिन  रावण दहन होगा। जिसके लिए रावण का विशाल पुतला का निर्माण किया जा रहा है। यह और बुराई पर अच्छाई की जीत का संकेत है।  विजयादशमी के शाम 5 बजे करीब 30 से 35 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाएगा। जिसको देखने हजारों हजारों की संख्या में क्षेत्र से लोग पहुंचते हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यहां करीब 5 से 6 साल पहले से दुर्गा पूजा पर मेला का आयोजन होता आ रहा है। और यह मंदिर की स्थापना तब हुई। जब यहां मिट्टी खोदने के दौरान मां दुर्गा की अष्टधातु की मूर्ति मिली थी। जिसके बाद से यहां पूजा पाठ शुरू हुआ और लोगों की श्रद्धा यहां से जुड़ती चली गई। और तब से यहां मंदिर का निर्माण कर दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू किया गया। वहीं मेले में विधि व्यवस्था संधारण के लिए गम्हरिया पुलिस तैनात रहती है। इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति जीवछपुर कमिटी के अध्यक्ष इटवा जिवछपुर पंचायत पूर्व मुखिया कमल किशोर पाण्डेय, सचिव उपेंद्र मेहता, भगत राजो यादव, मंदिर के मुख्य पंडित विपिन झा, पूजा में सहयोग संजीत ठाकुर, आशीष पाण्डेय, ओमप्रकाश मेहता, मुख्य सदस्य चंद्र किशोर पाण्डेय, धीरज पाण्डेय उर्फ गुड्डू, लक्ष्मण पाण्डेय, गजेंद्र कामती, मनीष पाण्डेय, श्रवण पाण्डेय, रविंद्र ठाकुर, सुरेश यादव, अनिल साह, श्याम कुमार मेहता, विनोद झा, दिनेश साह, मुख्य कार्यकर्ता मनीष कुमार मुन्ना, पुरुषोत्तम मेहता, सुरेश पाण्डेय, शंकर यादव, विकास कुमार, संजीव पाण्डेय, राजकुमार, सोनू कुमार, दिलीप कुमार, सुभाष कुमार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner