अपराधियो की गोली से मारे गए अवधेश यादव के लाश का पंचनामा करते पुलिस।
चौसा मधेपुरा
चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी स्व रामचंद्र यादव के 39 वर्षीय पुत्र अवधेश यादव उर्फ फौजी यादव के रूप में की गई। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक के भाई गुड्डू यादव ने बताया की उनके भाई अवधेश यादव उर्फ फौजी मछली लेकर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान कन्या विद्यालय के समीप से श्रीकांत सिंह के घर तक अपराधियों ने गोलियां चला दिया। कुल सात गोली चलाई गई है उधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश राम, दरोगा विनय शंकर प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

إرسال تعليق