बांस काटने के विवाद में घायल युवक विकास कुमार
सिंहेश्वर मधेपुरा
वैभव कुमार की रिपोर्ट
गमहरिया बाजार वार्ड नंबर 4 में बांस काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गमहरिया थाना क्षेत्र के गमहरिया बाजार वार्ड नंबर 4 निवासी उमाशंकर साह का 40 वर्षीय घायल पुत्र विकाश कुमार ने बताया की वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। इस दौरान मनोज साह उनका बांस काट रहा था। इसी बात पर जब उन्हे बांस काटने से मना किया। तो वह गुस्सा हो गया और लाठी डंडा लेकर मारपीट करने लगा। जिसमे वह घायल हो गया। वही घायल के परिजनों ने बताया की घटना के बाद घायल को इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया गया जहां घायल का इलाज चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें