दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न


सिंहेश्वर थाना में शांति समिति की बैठक में शामिल लोग।

सिंहेश्वर मधेपुरा 


आदर्श थाना सिंहेश्वर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक बीडीओ आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया सिंहेश्वर के आठ जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। जिसमें सिंहेश्वर के बाबा मंदिर में दुर्गा स्थान, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर दुर्गा चौक सिंहेश्वर, सार्वजनिक दुर्गा स्थान इटहरी, दुर्गा स्थान लरहा,  मां भगवती स्थान पटोरी दुर्गा स्थान, सार्वजनिक दुर्गा पूजा सिरसिया, दुर्गा स्थान वसहा टोला जयपुरा, और दुर्गा स्थान जयपुरा शामिल हैं। जिसके लिए जगह- जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला का आयोजन संभव दिख रहा है। इसलिए विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर कमिटी का सहयोग बहुत जरूरी है। दुर्गा पूजा समिति प्रशासन की हर तरह से मदद करने का प्रयास करें साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगाह रखे और पुलिस को सुचित करें। प्रशासन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए तत्पर है। पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस में बाईक शामिल नही रहेगा। जुलूस में जाति, धर्म विशेष के नारा नही लगाया जायेगा। जुलूस में आतिशबाज़ी और पटाखा नही छोड़ा जायेगा। जुलूस में राजनीतिक पोस्टर बैनर नही रहेगा। जहां भी दुर्गा पूजा हो रहा है समिति को स्पष्ट निर्देश दिया गया है। मंगलवार तक विधि व्यवस्था के लिए दिए गए फार्म जमा करने के लिए कहा गया है। बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि पुलिस हर जगह तैनात रहेगी। तथा हर गतिविधि पर नजर रहेगी। उन्होंने सभी से अफवाह से बचने की अपील की। तथा अफवाह फैलाने वाले की सूचना पुलिस पदाधिकारी को देने की भी अपील की गई। दशहरा के मौके पर सभी लोग राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश का पालन करने की बात कही गई। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। सीओ आदर्श गौतम ने उपस्थित लोगों से कहा कि लोग शांति और आपसी सौहार्द के साथ सारे नियमों का पालन करते हुए आपसी भाईचारा बनाकर दशहरा का त्यौहार को मनाएं। प्रशासन आप लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। अगर कोई शांति बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वैसे लोगों को आप लोग भी समाज में चिन्हित करें और इसकी अविलंब जानकारी प्रशासन को दें। ताकि उन पर पहले से ही नजर रखा जा सके। इसके साथ- साथ हर पूजा समिति को सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक, विद्युत का सुरक्षात्मक ढंग से करने के साथ- साथ अन्य व्यवस्था करनी अनिवार्य है। मौके पर प्रखंड प्रमुख इस्तियाक आलम, व्यापार मंडल अध्यक्ष सह सुखासन पैक्स अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, पुर्व प्रमुख दिनेश कुमार यादव, मुखिया कमरगामा जयकृष्ण शर्मा, अंगद साह, पंसस कमरगामा मनीष कुमार, इटहरी गोहमनी जयकांत कुमार, मनीष कुमार, संजय कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, हरेंद्र मंडल, विपिन सिंह, न्यास समिति प्रबंधक अभिषेक आनंद, मनोज ठाकुर, बादल कुमार, अनिल यादव, आशीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم